मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

MAGADH

गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम

—
October 16, 2026

गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित

—
October 16, 2026

गया के फतेहपुर में बीते दिनों डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बच्चों, विक्की और संटू, को आज गया डीएम ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है।

कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक

—
October 16, 2026

गया के ओटीए ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोंच की छात्रा रूना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में रजत और 1500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील

—
October 15, 2026

राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में भव्य स्वागत किया गया। वे 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाली बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए गया जिले के लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे हैं।

बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार

—
October 15, 2026

गया के बेलागंज स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में 16 अक्टूबर से दो दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी उद्घाटन करेंगे। कई मंत्री, अधिकारी और नामचीन कलाकार होंगे शामिल।

गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती

—
October 15, 2026

गया ग्रामीण विद्युत प्रमंडल ने बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती का फैसला लिया है। लगातार दो महीने बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से काटा जाएगा। मीटर रीडरों के लिए आईडी कार्ड और सही बिलिंग अनिवार्य की गई है।

गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका

—
October 15, 2026

गया के मानपुर स्थित सकरदास नवादा पावर सब-स्टेशन से पीएम-कुसुम योजना के तहत 2 मेगावाट सौर ऊर्जा का सफल उत्पादन शुरू हो गया है। इस अहम प्रोजेक्ट से जहां एक तरफ किसानों को फायदा होगा, वहीं इलाके में हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा

—
October 14, 2026

गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज

—
October 14, 2026

गया के मोकरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत। दाह संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने बीच रास्ते में किया जब्त, मृतका की मां के बयान पर पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज।

मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी

—
October 14, 2026

गया के मानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को GRP गया के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है।

Previous Next
10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |