मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन

On: Sunday, October 18, 2026 10:13 PM

टिकारी। गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत केसपा गांव में रविवार को बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से मां तारा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य डॉ. अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

महोत्सव के माध्यम से मां तारा देवी की धार्मिक महत्ता और केसपा गांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता से सामने रखा। स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों को पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य लोगों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। महोत्सव के आयोजन से केसपा गांव में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |