GAYA
कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े
कोंच थाना क्षेत्र के मलह बिगहा में बेखौफ चोरों ने एक गल्ला आढ़त की दीवार तोड़कर सेंधमारी की। दुकान के अंदर रखा 20 हजार रुपये नकद से भरा बक्सा लेकर चोर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में घास काटने गई छह महिलाएं गहरे आहर में डूबीं। 11 साल के बालक विक्की ने अपनी जान पर खेलकर चार महिलाओं को बचाया, जबकि हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके
बोधगया में INDIA गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। विधायक कुमार सर्वजीत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए गए तथा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए।
SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग
गया के कोंच में SIR के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मतदाता अधिकारों और पारदर्शी चुनाव की मांग उठाई।
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल
गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में कोयले से लदे ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने के एवज में दलाल के जरिए लाखों रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो और ग्रामीण एसपी की जांच रिपोर्ट के बाद मगध आईजी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक
मध्य प्रदेश के उप लोकायुक्त नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को सपरिवार बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में मत्था टेका। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और मंदिर का प्राचीन ऐतिहासिक महत्व जाना।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा
गया के कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार
गया के बहेरा थाना क्षेत्र स्थित धीरजापुल जांच चौकी पर पुलिस ने चावल की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक डीसीएम ट्रक को जब्त कर जहानाबाद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दो दिनों की छुट्टी लेकर लौट रहे एएसआई सुनील चौधरी की बेलागंज हादसे में मौत के बाद अतरी के डिहुरी गांव में कोहराम मच गया है। एक माह पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था। चार साल पहले बड़े भाई की हत्या के बाद वे 10 लोगों के परिवार का इकलौता सहारा थे।
गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत
गया-पटना एनएच 22 पर खनेटा गांव के समीप सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात ASI सुनील चौधरी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक का माहौल है।
















