मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत

On: Tuesday, October 6, 2026 10:41 AM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | गया

बिहार के गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सोमवार की देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के पास तेज रफ्तार के कहर ने एक पुलिस अधिकारी की जान ले ली। ड्यूटी से अपने घर लौट रहे डायल 112 में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील चौधरी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पुलिस पदाधिकारी की जान चली गई, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बेलागंज थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े अपने साथी को आनन-फानन में बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के आते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जहानाबाद में थे तैनात, अतरी के रहने वाले थे ASI मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील चौधरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे वर्तमान में जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाने में डायल 112 में एएसआई के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वे किसी कार्य से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे, तभी एनएच-22 पर यह जानलेवा हादसा हो गया। घटना की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम उस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए सघन जांच कर रही है जिसने एएसआई को टक्कर मारी है। परिजनों की ओर से प्राप्त होने वाले लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार | उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल |