मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गणेशीडीह में आपसी विवाद में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

On: Saturday, April 26, 2025 2:32 PM
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गणेशीडीह गांव में आपसी विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मंजू देवी, पति नंदकिशोर साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंजू देवी का अपने गोतनी की बेटी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान ने मंजू देवी को सीढ़ी से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने घायल मंजू देवी को तत्काल फतेहपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए गया रेफर कर दिया। गया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मंजू देवी की मौत हो गई।

फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार के अनुसार, घटना के दौरान बगल में रहने वाली एक लड़की ने बच्चों के विवाद में मंजू देवी को सीढ़ी से धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायलावस्था में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतका के पुत्र पंकज कुमार, पिता नंदकिशोर साव, ग्राम पहाड़पुर के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी विधि विरुद्ध बालिका को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |