मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज: चोरों ने तोड़े ताले, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

On: Sunday, December 8, 2024 3:34 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के धनामा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए करीब आठ लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर में सिर्फ एक बुजुर्ग गृहस्वामी और उनका विकलांग बेटा मौजूद थे, जबकि परिवार की महिलाएं एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने गई हुई थीं।

चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए और तीन कमरों में रखे गोदरेज, अटैची और बक्से का ताला तोड़कर सभी कीमती सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी मो. तौकीर अहमद ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने बेटे के साथ सो गए थे। सुबह उठने पर कमरे के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर गोदरेज का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे गहने और नकदी गायब थे।

घटना की सूचना पर बेलागंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

भाकपा माले के युवा नेता मो. शेरजहां ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में हर साल इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की ठोस तैयारी नहीं की जाती। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में हर साल एक ही पैटर्न पर चोरियां होती हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार |