मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज NH सड़क पर बिखरा बालू दे रहा बड़े हादसे को न्योता, पुलिस और NHAI की चुप्पी से जनता में आक्रोश

On: Thursday, January 8, 2026 4:11 PM

बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अवैध बालू माफियाओं का आतंक अब आम नागरिकों की जान पर भारी पड़ने लगा है। खनेटा गांव के समीप सड़क पर बिखरा बालू हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा है। पिछले दो-तीन दिनों के भीतर यहाँ बालू पर फिसलकर कई बाइक सवार और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही।

मौत का जाल बनी सड़क, फिसल रहे वाहन

खनेटा गांव के समीप NH पर बिखरा बालू, जहाँ आए दिन बाइक सवार फिसल रहे हैं।

​खनेटा गांव के पास एनएच की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़क का डामर बालू की परतों के नीचे दब गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, फिसलन इतनी अधिक है कि ब्रेक मारते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से राहगीरों में खौफ का माहौल है।

रात के अंधेरे में माफियाओं का ‘ओवरलोड’ खेल

​ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू के कारोबार में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली रात के समय इस मार्ग पर बेखौफ होकर दौड़ते हैं।

  • तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग: अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ट्रैक्टरों पर क्षमता से अधिक बालू लादा जाता है, जो झटकों के साथ सड़क पर गिरता रहता है।
  • पुलिस का डर या लापरवाही: पुलिस गश्ती दल के डर से कई बार ट्रैक्टर चालक पकड़े जाने के डर से सड़क पर ही बालू गिराकर भाग खड़े होते हैं।

प्रशासन और NHAI की ‘चुप्पी’ पर आक्रोश

​सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) को बार-बार दी गई है। बावजूद इसके, न तो सड़क से बालू हटाने की व्यवस्था की गई और न ही अवैध परिवहन पर लगाम लगी। जिम्मेदार विभागों की इस निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों की मांग: “सड़क से तत्काल बालू हटाई जाए और रात में चलने वाले अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई हो। अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |