Deepak Kumar
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा
गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज
गया के मोकरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत। दाह संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने बीच रास्ते में किया जब्त, मृतका की मां के बयान पर पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज।
मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी
गया के मानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को GRP गया के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है।
गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला
गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 36.34 लाख रुपये बताई गई है। पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आयकर विभाग पटना को सूचना दी गई है।
रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951
मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस की मंजूरी दी है। इस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 मिलेंगे।
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग
दीवाली और छठ पूजा पर घर आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा। नई दिल्ली और पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली अत्याधुनिक 'वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल' ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज।
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर
बेलागंज के हनुमान नगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, चांदी के सिक्के और कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
आईआईएम बोधगया ने अपनी शैक्षिक पहल ‘स्पर्श 2.0’ का विस्तार गया जिले के 10 ग्रामीण स्कूलों तक किया है। इस कार्यक्रम से 568 बच्चों को बुनियादी शिक्षा, गणित, व्यक्तित्व विकास और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।
पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया
गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने घर से नाराज होकर निकले 15 वर्षीय किशोर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत उसे रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द किया गया।
गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़
गया के मेन थाना क्षेत्र स्थित कोईरी बिगहा गांव में शराब छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना में उत्पाद विभाग के ASI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
















