मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी के अलावा एफओबी भी बनेगा, संरेखण में किया जाना है कुछ फेरबदल

On: Friday, December 20, 2024 4:06 PM

देवब्रत मंडल

गया-मानपुर रेलखंड के बीच गया शहर के रेल समपार फाटक संख्या 71/एलसी यानी बागेश्वरी गुमटी के पास रोड ओवर ब्रिज के अलावा फुट ओवर ब्रिज भी बनेगा। आरओबी के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इसके संरेखण(ड्राइंग) में कुछ बदलाव किया जाना है। जबकि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की योजना पर भी विचार विमर्श चल रहा है।

पुल निर्माण निगम को मिली है जिम्मेदारी

रेलवे सूत्रों की मानें तो इन दोनों पुल के निर्माण कार्य करने की जिम्मेदारी पुल निर्माण निगम को दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक इसके संरेखण पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

छह मीटर से अधिक लंबाई वाले ब्रिज का निर्माण इस निगम के जिम्मे

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बागेश्वरी गुमटी के पास समपार फाटक पर आरओबी और एफओबी दोनों बनना है और दोनों की लंबाई छह मीटर से अधिक की है तो इसका निर्माण कार्य पुल निर्माण निगम के जिम्मे दिया गया है।

लोको कॉलोनी की तरफ भी उतरेगा पुल का पहुंच पथ

रेलवे और पुल निर्माण निगम के बीच जिस संरेखण पर पूर्व में विचार किया जा रहा था, उसमें बदलाव किए जाने हैं। बताया गया कि रेलवे के लोको कॉलोनी को भविष्य में काफी विकसित करने की योजना है। ऐसे में आरओबी से एक पहुंच पथ लोको कॉलोनी की ओर होना जरूरी है। इसके अलावा और कुछ तकनीकी कारणों से बदलाव की बात है।

एफओबी का पहुंच पथ राज्य सरकार की जमीन पर बनेगा

मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार बागेश्वरी गुमटी के पास बनने वाले फुट ओवर ब्रिज का पहुंच पथ(अप्रोच रोड) राज्य सरकार की जमीन से होगा। इसको लेकर राज्य सरकार की जमीन को चिन्हित किया जाएगा तथा उसी के आधार पर ड्राइंग फाइनल होगा।

व्यय की अनुमानित राशि की चर्चा अभी नहीं हुई

विभागीय सूत्रों ने बताया कि अभी ड्राइंग ही फाइनल नहीं हुआ है तो कितनी लागत आएगी यह कह पाना गलत होगा। ड्राइंग फाइनल होने के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही लागत (व्यय) का अनुमान लगाया जाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |