मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में सैयद अबरार शाह वारसी के सम्मान में सालाना उर्स का आयोजन

On: Sunday, December 29, 2024 3:05 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर स्थित सैयद अबरार शाह वारसी रह. अलैह का 15 वां उर्स सोमवार से शुरू होगा। दो दिवसीय सालाना उर्स की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मजार शरीफ की साफ- सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है।
उर्स को लेकर मजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हुए उसे आकर्षक लूक दिया गया है। उर्स के मौके पर सभी धर्मों के लोग मजार पर चादरपोशी करने आते हैं। मान्यता के अनुसार सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती है। यही वजह है कि दिन-प्रतिदिन इसकी ख्याती बढ़ती जा रही है। वारिस-ए-पाक और सैय्यद अबरार शाह वारसी के मानने वाले लोग नेपाल,शेरघाटी, कोलकाता, आदापुर, औरंगाबाद, खिरकिया (उत्तरप्रदेश), पटना, बिहारशरीफ,डाल्टेनगंज, गया,धनबाद, गोह, कोंच, टिकारी समेत दूर-दराज के इलाके से चादरपोशी करने आते हैं।

उर्स के पहले दिन की आगाज सोमवार की शाम कुल शरीफ से होगा। इसके बाद नाथशरीफ, मिलाद शरीफ और खानकाही कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। कव्वाली के लिए नेपाल से कव्वाल एजाज वारसी, गिरिडीह से शहज़ाद हैदर को बुलवाया गया है। दोनों दिन कव्वाल अपनी खानकाही कव्वाली से महफिल-ए-शमां बांधेंगे। चिकित्सीय सहायता एवं मुफ्त दवाइयों के लिये डॉक्टर अमितेश कुमार (गैस्ट्रो इंडोस्कोपी सेंटर पटना) की तरफ से उर्स में आये तमाम लोगों के लिये मुहैया कराई जा रही है। अकीदतमंद उर्स के दूसरे दिन वारसी चादर लेकर पंचानपुर गांव होते हुए बाजार तक का भ्रमण करेंगे। शाम में चादरपोशी की की जाएगी। मौके पर दोनों दिन वारसी कमिटी की ओर से उर्स के दोनों दिन लंगर की भी व्यस्था की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |