मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चरोखरी पंचायत में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

On: Monday, January 22, 2024 2:35 PM

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों ने मंदिरों में पूजा-पाठ कर तरह तरह के झांकी, और शोभा यात्रा निकाली। पूरा प्रखंड क्षेत्र ही राममय और और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होते रहा। वहीं इस मौके पर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के चरोखरी गांव में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के रूप मनमोहक झांकी निकाली गई एवं डीजे के साथ रामधुन पर जम कर झूमते रहे। ये शोभायात्रा चरोखरी गांव से निकल कर पूरे पंचायत भ्रमण करते हुए जम्हेता मोड़ पहुंचा तत्पश्चात वहां से गणेशीडीह गांव होते पुनः चरोखरी गांव पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामवासी जुलूस में शामिल रहे।वहीं इस शोभायात्रा में भगवान राम के रूप में गुरदयाल यादव , लक्ष्मण जी के रूप में अरविंदलाल आडवाणी, माता सीता के रूप में रौशन कुमार तथा हनुमान जी के रूप में पिंटू कुमार ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। झांकी को लेकर फतेहपुर प्रशासन के द्वारा कड़ी व्यवस्था किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |