मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रसोइया संघ का जिला प्रशासन के खिलाफ धरना, 21 फरवरी को विधानसभा में प्रदर्शन की चेतावनी

On: Friday, February 16, 2024 11:46 AM

गया: बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला प्रशासन के समक्ष एक दिवसीय धरना किया गया। धरनाकारी रसोइया ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 21 फरवरी को विधानसभा में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

रसोइया संघ के सचिव रामचंद्र प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रसोइया विद्यालय में बच्चों को भोजन बनाने और खिलाने का काम करती हैं, लेकिन उन्हें मात्र 1650 रुपये प्रति माह का मानदेय मिलता है, वह भी 10 माह के लिए। वे चाहती हैं कि उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वे यह भी मांग रही हैं कि मध्यान्ह भोजन योजना से निजी एजेंसियों और एन.जी.ओ. को हटाया जाए और इसका प्रबंधन रसोइया संघ के हाथ में दिया जाए।

धरने में शामिल रसोइया ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकारों को अपनी मांगों को अनदेखा करने और महिला विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया। वे नारे लगाते हुए गांधी मैदान से निकलकर काशीनाथ मोड़ तक पहुंचे और फिर जिला प्रशासन के सामने बैठ गए।

धरने का नेतृत्व करने वाले रसोइया संघ के जिला अध्यक्ष विभा भारती ने कहा कि आज देशभर में ट्रेड यूनियन, किसान, मजदूर और महिला संगठनों की हड़ताल है और रसोइया भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी और अगर उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो वे 21 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगी।

धरने में जिले के खिजरसराय, टेउंसा, बेलागंज, टेकारी, गुरूआ, मोहनपुर, फतेहपुर, आमस, शेरघाटी, बाकेबाजार, बाराचट्टी, परैया, गुरारू ब्लॉकों से आई हजारों महिला रसोइया ने भाग लिया। इस प्रदर्शन के दौरान रसोइया सम्मानित अध्यक्ष रीता वर्णवाल, सचिव रामचद्र प्रसाद, भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार, माले नेता रवि कुमार, श्यामलाल प्रसाद, रोहन यादव, नवल किशोर यादव, अनीता देवी, वासों देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, चंचला देवी, द्रोप्ति देवी सहित हजारों की संख्या में विद्यालय रसोइया एवं उनके साथ भाकपा माले, ऐक्टू और अन्य संगठनों के नेता भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: बेलागंज में बच्चा चोर की अफवाह पर बवाल, यूपी के शख्स को ग्रामीणों ने जमकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान | गया में 44 भूमिहीन परिवारों का सपना हुआ साकार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सौंपे बासगीत पर्चे | फतेहपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली से पहले शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों पर नकेल, 10 गिरफ्तार | गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा |