मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से युवक का पैर कटा: आरपीएफ की तत्परता से बची जान

On: Friday, September 27, 2024 3:50 PM

✍️दीपक कुमार

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरते समय एक युवक का पैर कट गया। युवक का पैर ट्रेन से उतरते वक्त फिसलने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायल युवक को बचाया और एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव निवासी शिव चरण यादव के 35 वर्षीय पुत्र अरुण यादव के रूप में हुई है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर का है, और आरपीएफ की तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |