मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

On: Wednesday, July 15, 2026 7:13 AM

रिपोर्ट महताब अंसारी

रफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम |