मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा

On: Saturday, July 11, 2026 1:28 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी,कोंच संवाददाता

कोंच (गया): बिहार के गया जिले से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत चिचौरा गांव के एक युवक की नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा की फेवा झील में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान चिचौरा गांव निवासी स्वर्गीय संजय शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताल बाराही मंदिर में दर्शन के बाद हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने के लिए गया था। शुक्रवार को सभी दोस्त पोखरा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ताल बाराही मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद सभी दोस्त फेवा झील के किनारे गए, जहां रोहित नहाने के लिए पानी में उतरा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा।

रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

रोहित को डूबता देख वहां मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों और नेपाल की रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रोहित को करीब 10 फीट गहरे पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि स्थानीय समाजसेवी कुनाल कुमार ने की है।

शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

इस हृदयविदारक घटना के बाद चिचौरा गांव में मातम का माहौल है। परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। इधर, पोखरा (नेपाल) की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |