मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी

On: Saturday, June 27, 2026 7:44 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी , कोंच संवाददाता

कोंच। गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के समीप शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कंप्यूटर शिक्षक सुधीर कुमार (26 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुधीर की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, परिजनों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।

रफ्तार का कहर: एक के बाद एक दो बाइकों को रौंदा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए पहले एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। हादसे के बाद घबराया चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, इसी दौरान उसने सामने से आ रही दूसरी बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी।
इस दोहरे हादसे में उच्च विद्यालय अदई (कोंच प्रखंड) में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक और डेल्हा निवासी सुधीर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जरहीपर गांव के निवासी प्रेम कुमार और सुनील कुमार (चाचा-भतीजा) भी दुर्घटना में घायल हुए हैं।

ग्रामीणों ने चालक को दबोचा, पुलिस ने वाहन किया जब्त

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए भाग रहे पिकअप वाहन का पीछा किया और उसे घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोंच थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH), गया रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान कंप्यूटर शिक्षक सुधीर कुमार ने दम तोड़ दिया।
शोक की लहर: शिक्षक की असमय मौत की खबर मिलते ही शिक्षक मनोज मंजिल समेत भारी संख्या में साथी शिक्षक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचे शिक्षक

परिजनों के मुताबिक, सुधीर कुमार की शादी करीब छह माह पूर्व ही हुई थी। युवा शिक्षक की अचानक हुई इस मौत से हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कोंच थाना पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी |