मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

On: Friday, April 3, 2026 11:12 AM

कोंच। कोंच थाना क्षेत्र की एक युवती ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह मो. महताब उर्फ सान, पिता मो. सलामत, ग्राम सीकरी, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर निवासी युवक को पिछले सात वर्षों से जानती है। आरोप है कि उक्त युवक कोंच बस स्टैंड के समीप एक श्रृंगार स्टोर चलाता है और बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

पीड़िता के अनुसार, पिछले चार वर्षों से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच करीब एक माह पूर्व युवती को जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। पूछताछ करने पर उसने इस बात से इनकार कर दिया।

आरोप है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व आरोपी दूसरी युवती के साथ शादी की नियत से घर से फरार हो गया और 2 अप्रैल को निर्धारित तिथि पर विवाह कर लिया।

इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 83/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |