मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

By ..
On: Wednesday, February 18, 2026 4:25 PM

गया जिले में अवैध बालू खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में आज अहले सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति में गठित विशेष टीम ने चाकन्द थाना क्षेत्र के ग्राम मंदौल के समीप फल्गु नदी में बड़ी छापेमारी की।

छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई

प्रशासनिक टीम ने मंदौल के समीप फल्गु नदी में अवैध उत्खनन की गुप्त सूचना पर दबिश दी, जहाँ से अवैध खनन में संलिप्त 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए प्रशासन ने जब्त वाहनों पर कुल 18 लाख 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। साथ ही, अवैध खनन में शामिल सभी वाहन चालकों, मालिकों एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध विधिवत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

विदित हो कि जिला प्रशासन अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केवल फरवरी माह में अब तक कुल 78 छापेमारी की जा चुकी है। इन कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप अब तक 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। राजस्व की क्षति को देखते हुए इस माह अब तक कुल 54 लाख रुपये का आर्थिक दंड वसूला गया है।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर  ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन के सिंडिकेट को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी औचक छापेमारी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन | गया: वर्क संस्था ने ‘जनता रसोई’ के जरिए मिटाई जरूरतमंदों की भूख, किरानी घाट पर लगा रहा लोगों का तांता |