मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार दरोगा परीक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

On: Saturday, January 17, 2026 3:38 PM

दारोगा परीक्षा:आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकती है

गयाजी। बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर पर अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यात्री प्रबंधन के इंतज़ाम किए हैं। परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए रेलवे अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त रूप से रणनीति लागू की है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास मार्गों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाई गई है ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और ट्रेनों का संचालन निर्बाध रूप से हो सके। यात्रियों और परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं।

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए स्टेशन पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, ताकि किसी को यात्रा में परेशानी न हो।

सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की बुनियादी जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया है। स्टेशन परिसर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें, शांति बनाए रखें और रेलवे कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन |