मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज के नंदू बिगहा गांव में कुट्टी के ढेर से मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी

On: Friday, January 16, 2026 10:32 AM

बेलागंज: बेलागंज प्रखंड के मेन थाना अंतर्गत नंदू बिगहा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चारे (कुट्टी) के ढेर के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान स्थानीय 45 वर्षीय श्री यादव के रूप में हुई है।

दुर्गंध ने खोला राज

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में रखे कुट्टी के ढेर के पास से ग्रामीणों को तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो मामला संदिग्ध लगा। इसकी तत्काल सूचना मेन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और कुट्टी को हटाकर शव को बाहर निकाला।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए मेन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के हर तकनीकी और जमीनी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हत्या है या मौत का कारण कुछ और। मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |