मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार को शीर्ष विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य, गया में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने ‘मंथन–2025’ का किया शुभारंभ

On: Wednesday, December 17, 2025 12:10 PM

गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित ‘मंथन–2025’ दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों की सहभागिता रही।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन से आम जनता की अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं, ऐसे में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और लगन से कार्य करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में शामिल सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिपार्ड परिसर में विकसित विभिन्न संरचनाओं एवं सुविधाओं—संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्मयोनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (विक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा तथा उत्कृष्टता केंद्र—का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में विधायक मनोरमा देवी एवं ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन., मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र सहित सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान बोधगया मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |