मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के युवाओं के लिए बड़ा मौका: जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में भाग लेने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, ऐसे करें आवेदन

On: Tuesday, November 25, 2025 6:23 PM

गया। अगर आप कला, संस्कृति या रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े हैं और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाना चाहते हैं, तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन आगामी 3 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी, गया में शुरू होगा।

इस युवा उत्सव में जिले भर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। यदि आप भी अपने हुनर को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं, तो यह मंच आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है।

किस-किस प्रतियोगिता में मिलेगा मौका?

प्रतिभागी निम्नलिखित विधाओं में अपना कौशल दिखा सकते हैं—

  • समूह लोक नृत्य
  • समूह लोक गायन
  • कवित्ता लेखन
  • कहानी लेखन
  • वक्तृता (Speech Competition)
  • चित्रकारी

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा राष्ट्रीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कैसे और कहां करें आवेदन?

यदि आप गया जिले के निवासी हैं और आपकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच है, तो आप इस उत्सव के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन श्री ऋतिक कुमार (DEO) को जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, महिला हेल्पलाइन सेंटर के निकट, समाहरणालय गया में जमा किया जाना है।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर: 9508680451

इसके अलावा आप QR कोड के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि का ध्यान रखें

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा

जिला प्रशासन ने गया के सभी प्रतिभाशाली युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस उत्सव में भाग लें और अपनी कला, रचनात्मकता व सांस्कृतिक क्षमता को बड़े मंच पर प्रदर्शित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |