मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मतदान की तैयारी पूरी, टिकारी विधानसभा के 415 बूथों पर होगी मतदान

On: Sunday, November 9, 2025 4:41 PM

टिकारी संवाददाता: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस बार टिकारी विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे 12 अभ्यर्थियों के लिए 415 मतदान केंद्र पर 3 लाख 1 हजार 269 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार इसमे 1 लाख 60 हजार 902 पुरुष, 1 लाख 40 हजार 356 महिला व 11 तृतीय लिंग के मतदाता है। टिकारी प्रखण्ड में एक लाख 71 हजार मतदाता है जिसमें 91 हजार 401 पुरुष, 80 हजार 365 महिला और 10 तृतीय लिंग के मतदाता है। वहीं कोंच प्रखण्ड में एक लाख 29 हजार 493 में 69 हजार 501 पुरुष, 59 हजार 991 महिला व एक तृतीय लिंग के मतदाता है।

प्रशासन द्वारा इस वर्ष विगत लोकसभा चुनाव के 359 मतदान केन्द्र से बढ़ाकर इस चुनाव में 415 कर दी गई है। एक मतदान केन्द्र पर अधिकतम 1200 मतदाता सूचीबद्ध किये गये है। टिकारी प्रखण्ड में 238 मतदान केंद्र व कोंच प्रखण्ड में 177 मतदान केंद्र बनाये गये है। इनमे नगर परिषद क्षेत्र के 39 मतदान केंद्र के 28 हजार 582 मतदाता सूचीबद्ध है। राज स्कूल से रवाना किये जायेंगे पोलिंग पार्टी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा टिकारी राज स्कूल में डिस्पैच सेंटर व वाहन कोषांग बनाये गये है। चुनाव कार्य को लेकर राज स्कूल के खेल मैदान में वाहन रखे गये है। आज यानी रविवार को राज स्कूल में पोलिंग पार्टी को योगदान और पार्टी मिलान कराया जाएगा। उसके बाद अगले दिन सोमवार को शाम शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

1000 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र- टिकारी- 21 कोंच- 20 500 से 1000 तक मतदाता वाले मतदान केन्द्र- टिकारी- 205, कोंच- 138 500 से कम मतदाता वाले मतदान केंद्र- टिकारी- 12, कोंच- 19 सबसे कम मतदाता वाले मतदान केन्द्र- 154- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उतरेन, कोंच- कुल मतदाता- 272 पुरुष- 137, महिला- 135 210- सामुदायिक विकास भवन, सरफराज बिगहा, टिकारी कुल मतदाता- 273 पुरुष-141, महिला- 132 सबसे अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र- 80- गांधी उच्च विद्यालय, कोंच वर्ग 8 कुल मतदाता- 1142, पुरुष- 615, महिला- 527 240- टिकारी नगरपालिका पश्चिमी भाग, टिकारी कुल मतदाता- 1123 पुरुष- 580, महिला- 543 पुरुष से अधिक या बराबर महिला मतदाता 173- मध्य विद्यालय, अहियापुर पश्चिमी भाग महिला- 222, पुरुष- 210 191- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेलहा, पूर्वी भाग महिला- 284, पुरुष-283 207- मध्य विद्यालय केसपा पश्चिमी भाग महिला- 300, पुरुष-300

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोलकाता में सम्मानित हुए गया के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा, फोटोग्राफी में 40 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान | मीडिया की अमानवीयता: धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर फैलाकर शर्मसार हुआ भारतीय मीडिया, हेमा मालिनी ने लगाई लताड़ | गया में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा और 16 कारतूस मिले | टिकारी विधानसभा के 415 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा में कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान | मतदान की तैयारी पूरी, टिकारी विधानसभा के 415 बूथों पर होगी मतदान | विरोध से श्रद्धा तक: हरियाणा की खाप पंचायतों ने संत रामपाल जी महाराज को दिया ‘मानवता रक्षक’ और ‘किसान रक्षक’ सम्मान | ब्रेकिंग न्यूज: गया में तेज रफ्तार हाईवा ने ली एक युवक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती | राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे: बोधगया में एनसीसी कैडेट्स ने रचा देशभक्ति का अनोखा संगम | दूसरे चरण के मतदान को लेकर बढ़ाई गई चौकसी, गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा व वायर किया बरामद | बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने जारी किया “तेजस्वी प्रण”, हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली और ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा |