मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दूसरे चरण के मतदान को लेकर बढ़ाई गई चौकसी, गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा व वायर किया बरामद

On: Friday, November 7, 2025 1:37 PM

गया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गया पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। गया पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने सोहैल थाना क्षेत्र के तारा बारा पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा, एक खोखा और दो बंडल वायर बरामद किए हैं।

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में यह सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहैल थाना अंतर्गत तारा बारा की पहाड़ी जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने अवैध हथियार और वायर सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया और उक्त सामग्रियां बरामद कीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को विफल करने में मददगार साबित हुई है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी भी संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया। इस संबंध में सोहैल थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति कायम रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आपको बता दें कि 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत गया जिले में मतदान होना है, जिसके मद्देनज़र पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |