मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच लाइसेंसी दुर्गा प्रतिमाएं दुखहरनी द्वार से कराया गया पास, डीएम-एसएसपी रहे तैनात

On: Friday, October 3, 2025 10:16 AM

गया। विजयदशमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार शहर के उत्तरी क्षेत्र की पांच लाइसेंसी मां दुर्गा प्रतिमाओं को गुरुवार की देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुखहरनी मंदिर द्वार से पास कराया गया। यह प्रक्रिया देर रात करीब 1:40 बजे तक चली। इस दौरान जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार स्थल पर मौजूद रहे और पल-पल की स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।

प्रतिमाएं दुखहरनी मंदिर द्वार से होकर जामा मस्जिद मार्ग से गुजरीं, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी से अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस बल का उत्साह बढ़ा। जिला पदाधिकारी लगातार अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की हौसला अफजाई करते रहे। अंत तक प्रतिमा पास कराए जाने तक दोनों अधिकारी मौके पर डटे रहे।

डीएम व एसएसपी देर रात तक रहे मौजूद, शांति माहौल में सम्पन्न हुआ विसर्जन

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), नगर पुलिस अधीक्षक, नगर डीएसपी, सदर एसडीओ, कोतवाली थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इनमें मोती करीमी, कमांडर जी, मणिलाल बारीक, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिबलु सिंह, इकबाल हुसैन, आमिर सोहैल, अंकुश बग्गा सहित कई अन्य शामिल थे। पूजा पंडाल समितियों के वोलेंटियर्स ने भी सक्रिय सहयोग किया।

गौरतलब है कि दुखहरनी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोल पत्थर और झीलगंज की प्रतिमाएं परंपरा अनुसार दुखहरनी द्वार से होकर ही विसर्जन के लिए जाती हैं। सभी पांच प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के बाद शांति समिति और स्थानीय नागरिकों ने डीएम और एसएसपी को सम्मानित भी किया।

डीएम शशांक शुभंकर ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों, पुलिस बल, समाजसेवियों और नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह परंपरा शांति और सौहार्द के माहौल में पूरी हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई |