मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच लाइसेंसी दुर्गा प्रतिमाएं दुखहरनी द्वार से कराया गया पास, डीएम-एसएसपी रहे तैनात

On: Friday, October 3, 2025 10:16 AM

गया। विजयदशमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार शहर के उत्तरी क्षेत्र की पांच लाइसेंसी मां दुर्गा प्रतिमाओं को गुरुवार की देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुखहरनी मंदिर द्वार से पास कराया गया। यह प्रक्रिया देर रात करीब 1:40 बजे तक चली। इस दौरान जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार स्थल पर मौजूद रहे और पल-पल की स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।

प्रतिमाएं दुखहरनी मंदिर द्वार से होकर जामा मस्जिद मार्ग से गुजरीं, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी से अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस बल का उत्साह बढ़ा। जिला पदाधिकारी लगातार अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की हौसला अफजाई करते रहे। अंत तक प्रतिमा पास कराए जाने तक दोनों अधिकारी मौके पर डटे रहे।

डीएम व एसएसपी देर रात तक रहे मौजूद, शांति माहौल में सम्पन्न हुआ विसर्जन

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), नगर पुलिस अधीक्षक, नगर डीएसपी, सदर एसडीओ, कोतवाली थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इनमें मोती करीमी, कमांडर जी, मणिलाल बारीक, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिबलु सिंह, इकबाल हुसैन, आमिर सोहैल, अंकुश बग्गा सहित कई अन्य शामिल थे। पूजा पंडाल समितियों के वोलेंटियर्स ने भी सक्रिय सहयोग किया।

गौरतलब है कि दुखहरनी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोल पत्थर और झीलगंज की प्रतिमाएं परंपरा अनुसार दुखहरनी द्वार से होकर ही विसर्जन के लिए जाती हैं। सभी पांच प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के बाद शांति समिति और स्थानीय नागरिकों ने डीएम और एसएसपी को सम्मानित भी किया।

डीएम शशांक शुभंकर ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों, पुलिस बल, समाजसेवियों और नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह परंपरा शांति और सौहार्द के माहौल में पूरी हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |