मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर ही देश महान व मजबूत बनेगा: सत्येंद्र नारायण

On: Thursday, October 2, 2025 2:50 PM


टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 156 वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान की अध्यक्षता और कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण के संयोजकत्व में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महापुरुष द्वय के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनसे सिख लेने की बात कही। पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने कहा कि गांधी एवं शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर ही देश को महान और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वंही जेपी सेनानी डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक ने गोडसे की अवधारणा में विश्वास और व्यवहार करने वाले संगठनो को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि गांधी को अपमानित कर उनकी जयंती मनाने का कोई फायदा नहीं है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने बुढ़वा महादेव स्थान स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जयंती समारोह में कांग्रेस नेता जगरूप यादव, चंद्रदेव पासवान, गौरी पासवान, रामनारायण सिंह, छोटे शर्मा, कैलाश केशरी, नुनु यादव, शम्भू यादव आदि कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |