मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बलात्कार मामले में दोषी की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग पर माले का जोरदार प्रदर्शन कहा बलात्कार के दोषी को बचा रही है पुलिस

On: Saturday, September 27, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: भाकपा माले ने बलात्कार के दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने, केस का स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा देने सहित पांच सूत्री मांगो को लेकर मऊ थाना के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब महिलाएं शामिल थी। मऊ पोखरा से शुरु होकर प्रदर्शन कुरकुट बिगहा स्थित नवनिर्मित थाना भवन पहुंचा और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस क्रम में थानाध्यक्ष के बुलावा पर पार्टी का पांच सदसीय प्रतिनिधि मंडल मिलकर मांग पत्र सौपा। इसके बाद मऊ बाजार होते हुए प्रदर्शनकारी मऊ भुइटोली स्थित बगीचा में सभा किया। माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि गया जिला में लगातार मांझी-मुसहर व दलितों पर लगातार हमले हो रहा है। लेकिन दलितों का नेता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक शब्द भी नही बोलते है। बिहार में अपराध बेलगाम है। ऐपवा जिला सचिव रीता बर्णवाल ने कहा महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। माले नेताओं के कहा कि जब तक दोषी को गिरफ्तार नही किया जाता तब तक पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रखंड सचिव रवि कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजबल्लभ यादव, दीना मांझी, संतोष कुशवाहा, सरपंच शियामनी देवी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात |