मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बलात्कार मामले में दोषी की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग पर माले का जोरदार प्रदर्शन कहा बलात्कार के दोषी को बचा रही है पुलिस

On: Saturday, September 27, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: भाकपा माले ने बलात्कार के दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने, केस का स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा देने सहित पांच सूत्री मांगो को लेकर मऊ थाना के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब महिलाएं शामिल थी। मऊ पोखरा से शुरु होकर प्रदर्शन कुरकुट बिगहा स्थित नवनिर्मित थाना भवन पहुंचा और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस क्रम में थानाध्यक्ष के बुलावा पर पार्टी का पांच सदसीय प्रतिनिधि मंडल मिलकर मांग पत्र सौपा। इसके बाद मऊ बाजार होते हुए प्रदर्शनकारी मऊ भुइटोली स्थित बगीचा में सभा किया। माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि गया जिला में लगातार मांझी-मुसहर व दलितों पर लगातार हमले हो रहा है। लेकिन दलितों का नेता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक शब्द भी नही बोलते है। बिहार में अपराध बेलगाम है। ऐपवा जिला सचिव रीता बर्णवाल ने कहा महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। माले नेताओं के कहा कि जब तक दोषी को गिरफ्तार नही किया जाता तब तक पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रखंड सचिव रवि कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजबल्लभ यादव, दीना मांझी, संतोष कुशवाहा, सरपंच शियामनी देवी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |