मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मऊ थाना में पांच गांवों को शामिल करने की मांग, पूर्व जिला पार्षद ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

On: Friday, September 26, 2025 3:36 PM

टिकारी। मऊ थाना क्षेत्र में विस्तार की मांग जोर पकड़ रही है। मऊ निवासी व पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने शुक्रवार को एसएसपी गया आनंद कुमार से मुलाकात कर श्रीगांव, केर, उर विशुनपुर, रसलपुर और अखनपुर गांव को मऊ थाना के अंतर्गत लाने की मांग की।

एसएसपी से मुलाकात के दौरान पूर्व पार्षद ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मऊ थाना के गठन के समय इन गांवों को शामिल नहीं किया गया, जबकि इनकी भौगोलिक स्थिति मऊ से जुड़ी हुई है और यहां के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए मऊ थाना आना ही अधिक सुविधाजनक है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में श्रीगांव और केर गांव कोंच थाना क्षेत्र में, चैता पंचायत का उर विशुनपुर गांव अलीपुर थाना क्षेत्र में, जबकि केसपा पंचायत का अखनपुर और संडा पंचायत का रसलपुर गांव भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आते हैं। इससे ग्रामीणों को थाना संबंधी कार्यों में अनावश्यक दूरी और परेशानी झेलनी पड़ती है।

सत्येंद्र नारायण ने यह भी कहा कि भविष्य में मऊ को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है, ऐसे में इन गांवों को मऊ थाना में शामिल करने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक और कानूनी सहायता समय पर मिल सकेगी। एसएसपी आनंद कुमार ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि मांग की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |