मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

द्वापरकालीन बेला काली मंदिर में नवरात्र की तैयारियाँ तेज़, प्रशासन और कमेटी ने कसी कमर

On: Sunday, September 21, 2025 4:12 PM

बेलागंज। गया जी के बेलागंज प्रखंड स्थित द्वापर कालीन बेला काली मंदिर परिसर में आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर रविवार को प्रशासन, मंदिर कमिटी एवं दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नवरात्र के अवसर पर हर साल यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गजानंद मेहता और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मंदिर तक जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान दुकानें सड़क पर फैलाकर न लगाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मंदिर के मुख्य गेट से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय के पुराने परिसर में अस्थाई वाहन पड़ाव बनाया जाएगा।

इससे पूर्व थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ, जातीय या राजनीतिक गाना एवं पोस्टर का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार | दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश | मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं | बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका | फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’ | गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के जिस आरोपी को छोड़ने पर नपे थे पंचानपुर थानेदार, उसे गया जंक्शन से किया गया गिरफ्तार |