मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भारती के बच्चों का मनमोहक कार्यक्रम

On: Friday, September 5, 2025 3:29 PM

टिकारी संवाददाता: ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीगंज, टेकारी में शुक्रवार को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत महान दार्शनिक, विद्वान और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जीवन दर्शन शिक्षा को समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण का आधार मानता है।

इसी कारण उनके जन्मदिवस को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्रों ने कविताएँ, गीत, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। विद्यालय परिसर उत्साह और अनुशासन के संगम से गूंज उठा।
विद्यालय के निदेशक रोमित कुमार ने इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक ही वह आधार हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन की ऊँचाइयों को प्राप्त करते हैं। यह दिन हमें शिक्षा और संस्कार की उस परंपरा को याद दिलाता है, जो समाज को सही दिशा प्रदान करती है।” कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया और उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण | मगध रेंज आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश | तेजस्वी के आरोपों पर LIB का ‘हल्ला बोल’: बेदाग IPS विकास वैभव पर ओछी सियासत बंद करे विपक्ष | संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | गया में साइबर माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बंगाल के 9 नटवरलाल गिरफ्तार |