मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शिक्षा व्यवस्था में सुधार व सरकारी योजनाओं की जानकारी न देने पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

On: Tuesday, September 2, 2025 3:10 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड सभागार में मंगलवार को पंसस की सामान्य बैठक आयोजित हुई। प्रखण्ड प्रमुख ललिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों के कार्य की समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के विद्यालय में होने वाली गतिविधि की जानकारी देने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित विद्यालय में छात्रों के हित में सरकार द्वारा क्या क्या कार्य किये जा रहे है इसकी जानकारी विद्यालय प्रधान द्वारा नही दी जाती है। इसपर शिक्षा विभाग के अधिकारी ने छात्रों के हित में किये जा रहे कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट सौंपा एव आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने की बात कही। वहीं क्षेत्र के कई जगहों पर बिजली की जर्जर तार को बदलने व लोड के अनुसार कवर वायर लगाने की मांग की गई।

बैठक में आरटीपीएस, पीडीएस, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, नल जल इत्यादि से सम्बंधित मामले को अवगत कराते हुए समस्याओ के निदान की मांग की गई। बीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए मुद्दों व समस्याओं का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सदस्यों की मांग पर सदस्यों के निर्वाचित क्षेत्र में होने वाली कार्यों को लेकर सदस्यों से ही एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन बीडीओ योगेंद्र पासवान ने किया। बैठक में बीडीओ के अलावा आरओ रवि शंकर कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबन्धक अभय सिन्हा सहित कई अधिकारी व पंसस मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील |