मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नई ट्रेनों को गया जंक्शन से कोई भी नहीं दिखाएंगे हरी झंडी, डीडीयू मंडल मुख्यालय से भेजी गई खास झंडी

On: Thursday, August 21, 2025 2:29 PM

देवब्रत मंडल

22 अगस्त को गया से नई ट्रेनों से उद्घाटन से जुड़ी कुछ खास बातें हैं। खास इसलिए कि ये अंदर की बातें हैं। रेलवे के अधिकारियों की नजरें ‘बाज’ की तरह अभी गया जंक्शन पर है। गया से शुक्रवार को दो नई ट्रेनों का उद्घाटन किया जाना है। जिसमें एक गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस। दूसरी गया-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर।

सबसे बड़ी बात जो अंदरखाने से आ रही है कि गया जंक्शन से जब इन दोनों ट्रेनें खुलने वाली होगी तो गया जंक्शन पर इन दोनों ट्रेनों को कोई भी व्यक्ति हरी झंडी नहीं दिखाएंगे। ऐसा सख़्त निर्देश ऊपर से ही दे दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया है। इसके कई मायने हैं लेकिन रेलवे के कोई भी पदाधिकारी या अधिकारी इस संबंध में मीडिया को कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं इन दोनों ट्रेनों को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करने वाले हैं तो स्वाभाविक है कि जब प्रधानमंत्री द्वारा किसी ट्रेन के खुलने के लिए हरी झंडी दिखा दी गई हो तो दूसरा कोई फिर कैसे झंडी दिखा सकते हैं।

पिछली गलतियों से सबक की बात सामने आ रही है कि जब किसी नई ट्रेन को पीएम वर्चुअल तरीके से झंडी दिखाकर रवाना कर देते हैं तो रेलवे स्टेशन से खुलने वक्त उद्घाटन समारोह में मौजूद कई नेताजी झंडी दिखा दिया करते हैं। शायद यही वजह है कि इस बार यह निर्देश दिया गया है कि प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति चाहे वे क्यों नहीं जिस भी बड़े ओहदे पर हों वे पीएम के बाद ही हैं।

कई बार ऐसा देखा गया है लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्लेटफॉर्म पर हरी झंडी दिखाकर नेताजी ऐसा कर दिया करते हैं। वैसे डीडीयू मंडल मुख्यालय से पीतल वाली डंडे में लगे हरी झंडी गया जंक्शन के लिए एक ट्रेन द्वारा गुरुवार को भेज दिया गया है। लेकिन अब देखना है कि यह हरी झंडी पीएम के कार्यक्रम स्थल के लिए भेजा गया है या किसी और खास उद्देश्य से भेजी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार |