मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खुशखबरी: 28 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, 22 को पीएम करेंगे उद्घाटन

On: Tuesday, August 19, 2025 4:26 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया जी के लोगों को तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया जी आने वाले हैं। इस दिन गया जंक्शन से दिल्ली के लिए सीधी अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा गयावासियों को वैशाली के लिए भी एक मेमू ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इन दोनों ट्रेनों का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से पीएम नरेंद्र मोदी मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से ही करेंगे।

सप्ताह में दो दिन चलेगी गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन

गया-दिल्ली अमृत भारत का नियमित रूप से परिचालन करने की भी तिथि तय हो चुकी है। यह ट्रेन गया से सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को चलेगी। गया से पहली बार यह ट्रेन 28 अगस्त(गुरुवार) से 13697 गया से दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलने लगेगी। मतलब यह है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन गया से चलेगी। जबकि दिल्ली से 13679 दिल्ली-गया अमृत भारत ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। दिल्ली से पहली बार यह ट्रेन 29 अगस्त को चलेगी।

आइये जानते हैं कितने बजे गया से और कितने बजे दिल्ली से चला करेगी

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को गया जंक्शन से शाम 4:30 बजे खुलेगी। जबकि दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 02:00 बजे खुलेगी। दिल्ली से शुक्रवार और सोमवार को चला करेगी। गया जंक्शन से शाम 4:30 बजे खुलकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे खुलकर गया जंक्शन पर अगले दिन सुबह 08:55 बजे पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर दिए गए अमृत भारत ट्रेन के ठहराव

गया जंक्शन से खुलने के बाद यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड , डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ, डीडीयू होते हुए टूंडला, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएगी। वापसी में दिल्ली से यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए गया जंक्शन आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया |