मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पूर्व सैनिक संगठनों का हुआ विलय, बनेगा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

On: Sunday, August 17, 2025 5:02 PM

गयाजी में रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वेटर्स ऑल इंडिया और पूर्व सैनिक सेवा परिषद का विलय कर एक नए संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का गठन किया गया। बैठक में संगठन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: हवलदार विनय कुमार विनायक
  • उपाध्यक्ष: हवलदार सुजीत कुमार, पेटी ऑफिसर संजीव कुमार सुमन
  • सचिव: नायक ब्रजेश कुमार
  • उपसचिव: नायक मोहम्मद शमशाद आलम, सार्जेंट राजेश कुमार
  • जिला संयोजक: हवलदार संतोष कुमार सिंह
  • संगठन सचिव: सूबेदार वी.के. सिंह
  • कोषाध्यक्ष: वारंट ऑफिसर राजनंदन कुमार
  • मीडिया प्रभारी: जूनियर वारंट ऑफिसर संजय कुमार
  • कार्यालय सचिव: संजय कुमार (एटी गेट)

बैठक के दौरान यह विश्वास जताया गया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और समाज के लिए योगदान को और प्रभावी बनाना होगा।

अध्यक्ष हवलदार विनय कुमार विनायक ने सभी पूर्व सैनिक साथियों से अपील की कि संगठन की आगामी बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, ताकि सामूहिक आवाज़ को और ताक़त मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |