मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अमीन के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राजस्व महाभियान के रफ्तार पर लगा ब्रेक

On: Sunday, August 17, 2025 3:34 PM

टिकारी संवाददाता: जमीन की त्रुटियों में सुधार हेतु बिहार सरकार का राजस्व महा अभियान टिकारी अंचल में शुरू कर दी गई है। लेकिन अभियान हेतु प्रतिनियुक्त विशेष सर्वेक्षण अमीन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण रफ्तार पर ब्रेक लग गया धीमी है। अभियान का जिम्मा अंचल के सात राजस्व कर्मियों एव तीन अमीन को दिया गया है। पहले दिन लगभग 450 जमाबंदी की प्रति व प्रपत्र का वितरण किया गया। वहीं दूसरे दिन रविवार को 1500 जमाबंदी व प्रपत्र का वितरण किया गया। टिकारी अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि अंचल के 24 हल्का के 157 मौजा में तिथिवार जमाबंदी की प्रति बांटे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। आगामी 20 सितंबर को अभियान की समाप्ति होनी है। 15 सितंबर तक राजस्व कर्मी अन्य सहयोगी के साथ मिलकर रैयतों के घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति देंगे व 19 अगस्त से 20 सितंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भूमि स्वामी जमाबंदी प्रति आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर सकेंगे। महा अभियान के तहत लोगो का डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदी का आनलाइन आन स्पाट कर सकेंगे। जानकारी हो कि टिकारी अंचल में कुल 24 हल्का है जिनमे से 157 मौजा है। महा अभियान को लेकर अंचल में पदस्थापित सभी सात राजस्व कर्मचारी व तीन अंचल अमीन को अलग अलग हल्का का प्रभार दिया गया है। वहीं सभी 29 विशेष सर्वेक्षण कर्मी को हल्का के अनुसार प्रतिनियुक्त किया गया है। लेकिन हड़ताल पर चले जाने के कारण राजस्व कर्मी ही प्रपत्र वितरण का कार्य कर रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम |