मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

किलकारी, गया में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की देशभक्ति से सजी शानदार प्रस्तुतियां

On: Saturday, August 16, 2025 1:08 PM

गया। बिहार बाल भवन किलकारी, गया जी में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी, गया जी के प्रमंडलीय समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कथाकार एवं हिंदी फिल्मों के पटकथा लेखक शैवाल तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ छायाकार एवं कला समीक्षक रूपक सिन्हा मौजूद थे। शैवाल ने बच्चों को सामाजिक सरोकार से जुड़ी दो प्रेरक कहानियां सुनाकर उनके कर्तव्य बोध और जिम्मेदारी की भावना को जगाया।

कार्यक्रम से पूर्व आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—लेखन, नृत्य, नाटक, पेंटिंग और क्विज़—के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में प्रमुख रहे अंकित कुमार, श्रेयस सिन्हा, ईशा शर्मा, कविता, चाँदनी कुमारी, समृद्धि कुमारी, कृति श्री, गौरव कुमार और मुन्नी कुमारी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य शिक्षक गौतम कुमार गोलू के निर्देशन में इशिका, अनन्या, शैली, आराध्या, वीरा, मीठी और आलिया ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, नाट्य विभाग के बच्चों ने निर्देशक नंद कुमार के मार्गदर्शन में “देश प्रेम” नामक नाट्य प्रस्तुति के जरिए जलियांवाला बाग कांड को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में किलकारी परिवार के प्रशिक्षक पिंटू कुमार, अनुभवी सिन्हा, मोहम्मद महमूद, गुड़िया कुमारी, निशी खातून, ललिता कुमारी, मुकुल, राहुल कुमार और चंदना मुखर्जी सहित बच्चों के अभिभावकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार |