मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्टेशन पुनर्विकास के बीच यात्री सुविधाएं बरकरार रहें, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

On: Wednesday, August 13, 2025 4:18 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के बीच यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए बुधवार को पूर्व मध्य रेल के शीर्ष अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि निर्माण कार्य के दौरान भी यात्रियों को पहले से उपलब्ध सुविधाओं में कोई कमी न आए और उनकी यात्रा सहज व सुरक्षित बनी रहे।

बैठक में पूर्व मध्य रेल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सुविधा) अमिताभ प्रभाकर सहित हाजीपुर जोन, डीडीयू मंडल एवं गया जंक्शन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, स्टेशन प्रबंधक-2 मिथिलेश कुमार और विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर भी बैठक में शामिल हुए।

चर्चा के दौरान सीसीएम (पीएस) अमिताभ प्रभाकर ने सहायक मंडल अभियंता सुधीर कुमार शर्मा से पुनर्विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ यात्री सुविधाएं फिलहाल प्रभावित हैं। अधिकारियों ने तुरंत इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी पितृपक्ष मेला (6 सितंबर से शुरू) के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम करने पर भी फोकस किया गया। भीड़ नियंत्रण, अतिरिक्त टिकट काउंटर, साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और निरंतर उद्घोषणा जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। अन्य स्टेशनों से अतिरिक्त कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति पर भी सहमति बनी।

स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप (SIG) की बैठकों में हो रही समीक्षा पर स्टेशन प्रबंधक-2 मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी। वहीं स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

बैठक के बाद अधिकारियों की टीम ने गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत सुधारने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण दल में सीसीएम (पीएस) अमिताभ प्रभाकर के साथ चीफ कम्युनिटी इंजीनियर, चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर (जी.), चीफ इंजीनियर (एचआरएम), डीसीएम, एसीएम, डीएसटीई, एएमई, एडीईएन, एडीईएन (स्टेशन पुनर्विकास) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और सुपरवाइजर शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |