मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खबर का असर: गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पुराने झंडा की जगह लगाया गया नया झंडा

On: Wednesday, August 13, 2025 2:39 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में राष्ट्रीय ध्वज के बदले जाने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद मंगलवार की देर शाम को पुराने झंडे की जगह नया ध्वज लगा दिया गया। पूर्व में इस स्थान पर लगा राष्ट्रीय ध्वज गंदा हो चुका था और इसके स्थान बदलने की रिपोर्ट magadhlive ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद ध्वज को बदल दिया गया है।

बता दें कि गया जंक्शन का पुनर्विकास कार्य जारी है। केपीसीएल नामक एजेंसी के द्वारा गया जंक्शन को विश्वस्तरीय लूक देने का कार्य जारी है। इस योजना के तहत इस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का भी स्थान बदला जाना है। 12 अगस्त तक इसे यहां से शिफ्ट कर नए स्थान पर लगाने की अंतिम तारीख तय थी लेकिन संबंधित एजेंसी नियत समय तक नहीं किया तो रेलवे के विद्युत विभाग के प्रशाखा अभियंता एके सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तिथि नजदीक आने की स्थिति में 12 अगस्त की देर शाम पुराने झंडे को उतारकर कर उसकी जगह नया ध्वज लगवाए। देर शाम इस कार्य को संपन्न कराते हुए श्री सिंह ने magadhlive को फोटो और वीडियो जारी कर बताया कि ध्वज को बदल दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |