मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना रेलखंड पर युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित

On: Thursday, August 7, 2025 2:08 PM

बेलागंज| गया-पटना रेलखंड पर खनेटा गांव के पास गुरुवार को एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक यादव, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता विजय यादव, पाकड़ बिगहा गांव, थाना मखदुमपुर, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बेलागंज थाना के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने जानकारी दी कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक गया-पटना रेलखंड पर ट्रैक को बाधित कर दिया। इस दौरान एक मेमू पैसेंजर ट्रेन को रास्ते में रोका गया, जिससे रेलवे परिचालन प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही बेलागंज थाना और जहानाबाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ट्रैक को खाली कराया गया और रेल परिचालन बहाल हो सका।

इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |