मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पहल पर अब गुरपा स्टेशन पर रुकेगी कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस

On: Friday, August 1, 2025 5:12 PM

गया | मगध लाइव

गया जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल गुरपा को रेल यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। अब कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151/13152) का ठहराव गुरपा रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यह निर्णय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री और गया सांसद डॉ. जीतनराम मांझी के आग्रह पर लिया है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मांझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए लिखा—
“गया जी के गुरपा के जनता मालिक के आदेश आउर मेरे आग्रह पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस का गुरपा में ठहराव की स्वीकृति दे दी है। धन्यवाद @AshwiniVaishnaw जी।”

गुरपा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व

गया जिले के डोभी प्रखंड में स्थित गुरपा, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान महाकश्यप अंतर्ध्यान हुए थे। देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक यहां दर्शन के लिए आते हैं। इसके बावजूद अब तक यहां कोई प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव नहीं था।

स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के गुरपा में रुकने से अब क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को गया या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं गुरपा को पर्यटन नक्शे पर नई पहचान भी मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |