मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

On: Wednesday, July 9, 2025 2:11 PM

वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने की पुष्टि, हत्या में एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लागू

फतेहपुर। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधवे पहाड़ी पर हुए सनसनीखेज राहुल हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। वजीरगंज अनुमंडल के कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में नामजद पांच अभियुक्तों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्या है मामला?

दिनांक 8 जुलाई 2025 को नगर पंचायत फतेहपुर अंतर्गत शीतलपुर रविदास टोला निवासी राहुल कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता–राजू राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद घायल राहुल को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद दर्ज हुआ संगीन मामला

मृतक की मां अनीता देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर फतेहपुर थाना में कांड संख्या 503/25, दिनांक 09.07.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्ज एफआईआर में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2)/3(5), शस्त्र अधिनियम की धारा 27 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. नीतीश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता – शिवनंदन रविदास, निवासी – रविदास टोला, फतेहपुर।
  2. राज कौशल, उम्र 20 वर्ष, पिता – बृजनंदन दास, निवासी – रविदास टोला, फतेहपुर।
  3. छोटू ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, पिता – वीरेंद्र ठाकुर, निवासी – अंदर बाजार, फतेहपुर।

इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी युवक फतेहपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।

दो आरोपी अब भी फरार, पुलिस की टीम सक्रिय

डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि बाकी दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कानून व्यवस्था को लेकर आश्वस्त है प्रशासन

डीएसपी ने यह भी कहा कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले की जांच को वरीय अधिकारियों की निगरानी में अंजाम दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में व्याप्त है रोष

घटना के बाद फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनों को आंशिक राहत मिली है, लेकिन परिजन तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद |