मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, शादी में गए थे घरवाले

On: Thursday, May 8, 2025 5:37 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर गांव में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था, इसी बीच अज्ञात चोरों ने सुनसान घर में धावा बोल दिया।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता रीता देवी ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाहर गई थीं। गुरुवार को जब वे वापस लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। जाँच करने पर पता चला कि घर से लाखों रुपये मूल्य के गहने, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज गायब हैं।

रीता देवी ने इस संबंध में पंचानपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे परिवार में भय और सदमे का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |