मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

परमज्ञान निकेतन स्कूल के प्रिंसीपल ने हैवानियत की हद पार की, दसवीं के छात्र को डंडे व पाइप से पीटकर किया जख्मी, कसूर बस इतना था कि…मामला पहुंचा थाना

On: Sunday, April 13, 2025 4:21 AM

देवब्रत मंडल

गया शहर के नामचीन स्कूलों में शुमार परमज्ञान निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल ने पहले तो गुरु के पद की गरिमा को तार तार कर दिया। दूसरा, हैवानियत की हद पार करते हुए एक छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा है। इधर विद्यालय के डायरेक्टर ने बड़े ही चालाकी से आरोपी प्रिंसीपल को कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर भेजकर एक गुनहगार को बचाने का कुत्सित प्रयास किया है। मामला गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोहल्ला निवासी यश कुमार नामक छात्र से जुड़ा है। यश परमज्ञान निकेतन स्कूल के दशवीं कक्षा का छात्र है। जिसकी गलती भी नहीं कही जा सकती है फिर भी परिस्थिजन्य कारणों से स्कूल के रूल के अनुसार शनिवार को उस रंग का टीशर्ट पहन कर नहीं बल्कि दूसरे रंग का टीशर्ट पहन कर इसलिए स्कूल चला गया ताकि अनुपस्थित न हो जाए।

दरअसल बात थी कि यश को जिस साइज का टीशर्ट चाहिए था वह उस दुकान में उपलब्ध नहीं था, दुकानदार ने कुछ दिनों बाद उसके साइज का टीशर्ट मंगवा लेने की बात कही थी, इसलिए यश दूसरे रंग का टीशर्ट पहनकर शनिवार को स्कूल चला गया था।
इसके बाद प्रिंसिपल तक जब यह शिकायत पहुंची तो उन्होंने यश को अपने पास बुलाकर इस गलती के लिए पहले तो लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जब डंडा टूट गया तो प्रिंसिपल ने वहशियाना अंदाज में प्लास्टिक(पीबीसी) के पाइप से पीटना शुरू कर दिया। यश के शरीर पर छड़ी के ये दाग स्पष्ट रूप से कह रहा है कि प्रिंसीपल कितना वहशियाना अंदाज में पिटाई की है।

जब इस बात की जानकारी यश के घर वालों को मिली तो पिता रंजन यादव ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत विष्णुपद थाने में दी है। आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी प्रिंसीपल को बचाने के नियत से स्कूल के डायरेक्टर ने लंबी अवधि के लिए छुट्टी पर भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |