मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक में प्रमंडल इकाई गठित, समस्याओं पर हुई चर्चा

On: Sunday, March 16, 2025 4:03 PM

गया के स्थानीय गांधी मंडप में रविवार को बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की। बैठक में परिवहन श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संघ के प्रांतीय महामंत्री वीर कविन्द्र सिंह ने कहा है कि हम संगठित होकर समस्याओं को दूर करा सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित के साथ ही राष्ट्र हित और उद्योग हित की बात करता है।
बैठक को भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय वित्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अग्निदेव प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, जिला मंत्री विपिन कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

प्रांतीय महामंत्री वीर कविन्द्र सिंह की देख-रेख में बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की गया प्रमंडल इकाई का गठन किया गया। इस कमेटी में नवीन कुमार अध्यक्ष, तालिब खान एवं अजय पालित उपाध्यक्ष, जागेश्वर यादव मंत्री, अमरेंद्र कुमार सिंह व ऋषि कुमार सहायक मंत्री, कुमार मोहन शर्मा कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष, कौशल कुमार व रमेश चौधरी संगठन मंत्री बनाये गये हैं। वहीं, रजनीकांत शर्मा, सौरव कुमार, अशोक कुमार यादव, रामजीत कुमार, मो. काशिफ, रविनंदन कुमार, विपिन कुमार, रुपेश कुमार एवं मो तालिब खान को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |