मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डुमरिया के छकरबंधा में 15 किलो का केन बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

On: Saturday, March 1, 2025 2:12 AM

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा , डुमरिया संवाददाता

गया: डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने करमथान इलाके से 15 किलोग्राम वजनी केन बम बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह बम मैगरा से छकरबंधा जाने वाली सड़क किनारे पत्थरों के बीच छुपाकर रखा गया था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरहा गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर आईईडी बम छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, छकरबंधा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सुरक्षा बलों को एक शक्तिशाली 15 किलो का आईईडी बम बरामद हुआ।

घटनास्थल पर तुरंत एसटीएफ, सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया लगातार नजर बनाए हुए थे।

बरामद आईईडी बम किसने और क्यों रखा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के जरिए संदिग्ध तत्वों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। छकरबंधा थाना द्वारा इस पूरे मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत |