मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, लुधियाना में मारपीट के दौरान विवाद में पीट-पीटकर हत्या, गया के केदार यादव का शव पहुंचते ही मचा मातम

On: Thursday, February 20, 2025 12:21 PM

गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के मोचरक गांव का आंगन आज चीख-पुकार और सिसकियों से गूंज उठा। 40 वर्षीय केदार यादव का शव जैसे ही गांव पहुंचा, उनकी पत्नी और बच्चों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। पिता अपने बेटे को अंतिम बार निहारते हुए बेसुध हो गए, तो वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ गमगीन माहौल में शोक व्यक्त करने उमड़ पड़ी।

नाइट शिफ्ट के विवाद ने ली जान

घटना 12 फरवरी की है। केदार यादव पंजाब के लुधियाना में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। मेहनत और ईमानदारी से अपने परिवार का पेट पाल रहे इस व्यक्ति को क्या मालूम था कि वही काम की जगह उनकी मौत का कारण बन जाएगी। नाइट शिफ्ट में काम करने को लेकर उनके दो सहकर्मियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। उन दोनों ने मिलकर केदार को बुरी तरह पीट दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि डॉक्टरों ने उन्हें सिविल हॉस्पिटल चंडीगढ़ रेफर कर दिया, फिर वहां से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। पांच दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आखिरकार 17 फरवरी को केदार ने दम तोड़ दिया।

गांव में मचा मातम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आज 20 फरवरी को जब उनका शव मोचरक गांव पहुंचा, तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। केदार अपने पीछे पत्नी और पांच मासूम बच्चों—तीन बेटियां और दो बेटे—को छोड़ गए। घर की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर थी, अब एकमात्र कमाने वाले की मृत्यु के बाद परिवार के भरण-पोषण का संकट गहरा गया है। उनकी पत्नी सुध-बुध खो चुकी हैं, बच्चों की आंखों में अपने पिता के बिना भविष्य का डर साफ झलक रहा है।

परिजनों ने की इंसाफ की मांग, आरोपी गिरफ्तार

मृतक के पिता किशुन यादव का रो रोकर बुरा हाल

इस मामले में मृतक के परिजनों ने सुंदरगढ़ चौक थाना, लुधियाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों—अशोक कुमार और नंदनी कुमार—को गिरफ्तार कर लिया है। पिता किशुन यादव रोते हुए कहते हैं, “मेरा बेटा बहुत ही सीधा-साधा और मेहनती इंसान था। उसके हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

नेताओं और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, मदद की मांग

गांव में शोक व्यक्त करने पहुंचे जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 42 प्रेम कुमार, जयपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव, नौडीहा झुरंग पंचायत के पूर्व मुखिया अफजल हुसैन सहित सैकड़ों लोग ने परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मिले, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |