मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मणिपुर के एक युवक का शव बेलागंज में फांसी से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

On: Saturday, February 8, 2025 3:32 PM

गयाः बेलागंज थाना क्षेत्र के अक्थू गांव में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी से लटका मिला। मृतक की पहचान मो. इम्तियाज (23), निवासी थाउबल, चेसाबा, मणिपुर के रूप में हुई है, जो पिछले आठ महीने से बीएसएफ जवान मो. नेहारुद्दीन के घर में रहकर टोटो चलाने और घरेलू काम करने का कार्य करता था।

कैसे सामने आई घटना?

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मो. इम्तियाज का शव फांसी पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बेलागंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया।

हत्या या आत्महत्या? ग्रामीणों में चर्चा तेज

घटना के बाद गांव में हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह गहरा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मृतक के परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतक के पिता मो. सलालुद्दीन (निवासी मणिपुर) को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं। बेलागंज पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा सकती है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

✓ ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |