मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया में पूर्व नक्सली की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

On: Friday, February 7, 2025 3:52 PM
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने रामविलास मांझी (पिता- स्व. रामकृष्ण मांझी, निवासी दमड़ी बिगहा) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
हत्या की सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वजीरगंज को घटनास्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें एफएसएल और तकनीकी टीम को भी शामिल किया गया है

मृतक का आपराधिक इतिहास
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रामविलास मांझी पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दो बड़े मामले शामिल हैं:

  1. वजीरगंज थाना कांड संख्या- 57/07 (20.04.2007) – धारा 302/34 भादवि एवं 17 आर्म्स एक्ट
  2. वजीरगंज थाना कांड संख्या- 68/08 (07.04.2008) – धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी या नक्सली कनेक्शन?
पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश और नक्सली गतिविधियों से जुड़े पहलू भी शामिल हैं। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

गया पुलिस ने इस मामले में आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

(अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें मगध लाइव के साथ)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार |